फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक को पीट कर लूटे रुपये, साइकिल

युवक को पीट कर लूटे रुपये, साइकिल

Sat, 01 Jul 2017 05:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
युवक को पीट कर लूटे रुपये, साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक को शहर कोतवाली के रामलीला मैदान के पास दो बदमाशों ने साइकिल से धक्का देकर गिरा दिया। युवक की साइकिल और महीने भर की मजदूरी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचा। सिपाहियों ने तहरीर ले ली लेकिन घटना स्थल जाकर जांच करने के बजाय उसे चलता कर दिया। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।



शहर कोतवाली के सिकंदरपुर सरोसी निवासी संदीप पुत्र भगवती प्रसाद बंथर स्थित एक चर्म इकाई में काम करता है। शुक्रवार रात वह फैक्ट्री में काम कर घर वापस लौट रहा था। महीने का आखिरी दिन होने से उसे मजदूरी आठ हजार रुपये मिली थी। शहर कोतवाली के रामलीला ग्राउंड के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका। संदीप के रुकते ही बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। साइकिल छीनने
विज्ञापन




के साथ ही जेब में पड़े आठ हजार रुपये लूट ले गए। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़ित रात में ही अस्पताल चौकी पहुंचा। यहां मौजूद सिपाही ने मजदूर की बात तो सुनी लेकिन घटना स्थल पर न जाकर उसे वापस कर दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक को पीट कर लूटे रुपये, साइकिल
शुक्रवार रात फैक्ट्री से घर जा रहा था युवक
शहर कोतवाली से महज सौ मीटर दूर वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed