{"_id":"5946d0e24f1c1bbf5b8b45d4","slug":"101497813218-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पर्स से तीन लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पर्स से तीन लाख के जेवर चोरी
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गंजमुरादाबाद। भाई की शादी में शामिल होकर ससुर के साथ ससुराल जाते समय विवाहिता टप्पेबाजी का शिकार हो गई। विवाहिता की पर्स में रखे लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेवर टप्पेबाजों ने पार कर दिए। पीड़िता के ससुर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी उपेंद्र मिश्रा की पत्नी राधा अपने भाई मनोज की शादी में शामिल होने 21 मई को फतेहपुर चौरासी के गांव खैरी दबौली गई थी। रविवार को बहू राधा को विदा कराने ससुर उमाशंकर खैरी दबौली आए थे। विदा करने के बाद टेंपो से वापस जा रहे थे। रास्ते में बहू राधा के कंधे पर टंगी पर्स में रखे जेवर जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी टप्पेबाजों ने चेन खोलकर पार कर दिया।
राधा टेंपो से उतरकर जब कुछ दूर तक चली तो उसकी नजर अचानक बैग पर गई देखा तो चेन खुली हुई थी। बैग से जेवरात गायब देख उसके होश उड़ गए। राधा व उसके ससुर वापस लौटे तो देखा टेंपो वाला वहां से जा चुका था। राधा ने मायके फोन कर जेवरों की जानकारी ली तो वहां भी जेवर नहीं थे। परेशान होकर दोनों कोतवाली पहुंचे। ससुर उमाशंकर ने टप्पेबाजों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला की पर्स से तीन लाख के जेवर चोरी
भाई की शादी में शामिल होकर ससुराल जा रही थी महिला