{"_id":"5cf3e0ffbdec2207881287cf","slug":"100-mva-transformer-burns-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में जला 100 एमवीए ट्रांसफार्मर, कन्नौज-फर्रुखाबाद के लाखों लोग तड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में जला 100 एमवीए ट्रांसफार्मर, कन्नौज-फर्रुखाबाद के लाखों लोग तड़पे
Sun, 02 Jun 2019 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
100 एमवीए ट्रांसफार्मर जला, दो जिलों में बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद नीबकरोरी स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगे 100 एमवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार की रात आग लग गई। इससे जिले के ग्रामीण इलाकों और कन्नौज के 21 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली ठप हो गई। कर्मचारियों ने मल्टी फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया। आठ घंटे बाद दूसरे 100 एमवीए ट्रांसफार्मर से बिजली चालू की गई।
नया 160 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने में 20 दिन लगेंगे। इससे कन्नौज के 21 उपकेंद्रों से जुड़े और फर्रुखाबाद के सभी गांव व शहरी क्षेत्र में बिजली संकट बना रहेगा। सभी जगह आठ-आठ घंटे की कटौती कर बिजली दी जाएगी। कन्नौज के छिबरामऊ स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से जिले के 25 उपकेंद्र और नीबकरोरी स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से जिले के 6 विद्युत उपकेंद्रों के साथ कन्नौज जिले के 21 उपकेेंद्रों को बिजली दी जाती है।

जले हुए 100 एमवीए ट्रांसफार्मर का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ के 220 केवी विद्युत उपकेंद्र और पनकी में करीब 15 दिन से काम चल रहा है। इससे जिले के 6 विद्युत उपकेंद्रों को नीबकरोरी 220 केवी उपकेंद्र से बिजली दी जा रही है। लोड अधिक होने से शनिवार रात करीब 11.10 बजे यहां लगे दो 100 एमवीए ट्रांसफार्मर में से एक की बुशिंग में खराबी से हीट के कारण आग लग गई। वह धूं-धूं कर जलने लगा।
एसडीओ राजीव रंजन उस समय फतेहगढ़ स्थिति सरकारी आवास पर थे। घटना की जानकारी पर उन्होंने दमकल और यूपी 100 पर फोन किया। कोई भी फोन न लगने पर वह कर्नलगंज चौकी गए और घटना की जानकारी दी। दमकल न पहुंचने पर कर्मचारियों ने मल्टी फायर सिस्टम से करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

100 एमवीए ट्रांसफार्मर जलने के बाद आया
- फोटो : अमर उजाला
फुंके हुए ट्रांसफार्मर की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। रविवार सुबह करीब सात बजे दूसरे 100 एमवीए ट्रांसफार्मर से कटौती कर ग्रामीण इलाकों और कन्नौज के उपकेंद्रों को बिजली दी गई। अब उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर 100 एमवीए के स्थान पर 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। फिलहाल एक्सईएन ट्रांसमिशन ने शहरी व ग्रामीण इलाकों की 8-8 घंटे कटौती कर बिजली देने की रणनीति बनाई है।
नया ट्रांसफार्मर लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सैफई से एसडीओ रवि गौतम सिविल, परीक्षण एवं परिचालन एक्सईएन देवेश कुमार शुक्ला और जेई हवलदार ने फुंके ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कर उसे खराब घोषित कर दिया। एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि 20 दिन में नया 160 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा हो जाएगा और बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।