फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 teachers dismissed found fake after special research team report

हरदोई: फर्जी मिले 10 शिक्षक बर्खास्त, विशेष अनुसंधान दल की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

Fri, 06 Dec 2019 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Dec 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
10 teachers dismissed found fake after special research team report
बर्खास्त हुए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले छह शिक्षकों के बर्खास्त होने के बाद शुक्रवार को 10 और शिक्षकों को विशेष अनुसंधान दल की रिपोर्ट के बाद तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बीएसए हेमंत राव ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी और टेंपर्ड प्रमाण पत्र लगाकर 16 लोगों ने परिषदीय विद्यालयों में नौकरी पा ली थी। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) की जांच के बाद छह शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


अन्य 10 शिक्षकों को भी बर्खास्त कर दिया गया है। इनके वेतन पर तत्काल रोक लगा संबंधित बीईओ को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त होने वालों में भरखनी के प्राथमिक विद्यालय तेरा के सतेंद्र कुमार, इसी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अनंगपुर की आशू, हरपालपुर के प्राथमिक विद्यालय नरौथा के आनंद कुमार शाक्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरगावां के राधेश्याम, प्राथमिक विद्यालय मुर्वाशहाबुद्दीनपुर के अनिल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोडरपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय रानक के अभिषेक कुमार, माधौगंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर वसुदेव की नमिता देवी, प्राथमिक विद्यालय मल्लाहनपुरवा के विजय कुमार राजन, सांडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय लाहौरीपुरवा की ममता त्रिपाठी व अहिरोरी के प्राथमिक विद्यालय कसमंडी के शिक्षक गजेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed