Kanpur: शहर की 10 सड़कें की जाएंगी चमाचम…कराया जाएगा अतिक्रमणमुक्त, चौराहों का होगा सुंदरीकरण, ये है तैयारी
Kanpur News: नगर निगम के अधिशासी अभियंता (पर्यावरण) दिवाकर भास्कर ने शुक्रवार को नवाबगंज मार्ग के किनारे स्थित ग्रीनबेल्ट की सफाई शुरू कराई। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के साथ ही खराब स्ट्रीटलाइटें भी ठीक कराई जाएंगी।
विस्तार
कानपुर नगर निगम ने शहर की 10 सड़कों को आदर्श सड़कों में तब्दील करने के लिए शुक्रवार को कार्य शुरू किया। इन सभी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करते हुए चमाचम किया जाएगा। चौराहों का भी सुंदरीकरण कराते हुए आकर्षक लाइटें लगवाई जाएंगी। जमीन की उपलब्धता के आधार पर ग्रीनबेल्ट भी विकसित होगी। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर की 10 प्रमुख सड़कें चिह्नित की हैं।
तीन अप्रैल को नगर आयुक्त सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने नवाबगंज, मैनावती मार्ग, कंपनीबाग-चुन्नीगंज आदि मार्गों का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता (पर्यावरण) दिवाकर भास्कर ने शुक्रवार को नवाबगंज मार्ग के किनारे स्थित ग्रीनबेल्ट की सफाई शुरू कराई। नगर आयुक्त ने बताया कि इन सभी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के साथ ही खराब स्ट्रीटलाइटें भी ठीक कराई जाएंगी।
ये मार्ग किए जाएंगे विकसित
मार्ग का नाम मार्ग का स्वामित्व
आईआईटी से गोल चौराहा एनएचएआई
गुमटी नं.-9 क्रासिंग से छपेड़ा होकर नमक फैक्ट्ररी तक नगर निगम,पीडब्ल्यूडी से अनुरक्षित
कंपनीबाग चौराहे से चुन्नीगंज तक निर्माण खंड-2, पीडब्ल्यूडी
चिड़ियाघर के कंपनीबाग निर्माण खंड-2, पीडब्ल्यूडी
राजीव पेट्रोल पंप से आर्यनगर चौराहा नगर निगम
आर्यनगर चौराहे से गेस्ट्रो लिवर तक नगर निगम
लिटिल फॉक्स स्कूल से बंग भवन, आर्यनगर नगर निगम
पनकी पुल से भौंती होते हुए पीएसआईटी तक राजमार्ग एनएचएआई
चिड़ियाघर से सिंहपुर चौराहा निर्माण खंड-2 पीडब्ल्यूडी
कंपनीबाग चौराहे से मेघदूत चौराहा प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी