फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 feet python found in CSA, panic spread among students

Kanpur: सीएसए में निकला 10 फीट का अजगर, एक जानवर को बनाया निवाला, छात्रों में फैली दहशत

Wed, 19 Oct 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Oct 2022 05:21 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
10 feet python found in CSA, panic spread among students
सीएसए में पकड़ा गया अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एनिमल हसबैंडरी विभाग में मंगलवार को अजगर निकला। संस्थान में अजगर निकलने से छात्रों में दहशत फैल गई। छात्रों ने बताया कि अजगर 10 फिट का था और उसने एक जानवर को निवाला भी बनाया है।

विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर चिड़ियाघर को पहुंचाया। सीएसए के अधिकारी के अनुसार, संस्थान में अजगर निकलने की सूचना पर तुंरत वन विभाग की टीम को बताया गया। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 फीट लंबे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। बता दें कि लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़। इसके बाद चिड़ियाघर ले जाकर अजगर को छोड़ दिया गया। यही नहीं, बीते कुछ दिनों में सांप निकलने के कई मामले सामने आ चुके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed