{"_id":"634fe404869aab747e672607","slug":"10-feet-python-found-in-csa-panic-spread-among-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएसए में निकला 10 फीट का अजगर, एक जानवर को बनाया निवाला, छात्रों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएसए में निकला 10 फीट का अजगर, एक जानवर को बनाया निवाला, छात्रों में फैली दहशत
Wed, 19 Oct 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Oct 2022 05:21 PM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
सीएसए में पकड़ा गया अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एनिमल हसबैंडरी विभाग में मंगलवार को अजगर निकला। संस्थान में अजगर निकलने से छात्रों में दहशत फैल गई। छात्रों ने बताया कि अजगर 10 फिट का था और उसने एक जानवर को निवाला भी बनाया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर चिड़ियाघर को पहुंचाया। सीएसए के अधिकारी के अनुसार, संस्थान में अजगर निकलने की सूचना पर तुंरत वन विभाग की टीम को बताया गया। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10 फीट लंबे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। बता दें कि लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़। इसके बाद चिड़ियाघर ले जाकर अजगर को छोड़ दिया गया। यही नहीं, बीते कुछ दिनों में सांप निकलने के कई मामले सामने आ चुके हैं
विज्ञापन