{"_id":"56ddceb24f1c1b8d258b4596","slug":"har-har-mahadev-gunje","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर चौधरियापुर में भगवान भोलेनाथ पर बेलपत्र, पुष्प, प्रसाद आदि अर्पित करने के लिए उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पूरे जिले में भक्ति भाव से मनाया गया। गंगा घाट और मंदिरों में पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। जलेसर, चियासर और महादेवी गंगा घाट पर हजारों भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
सिद्धपीठ गौरी शंकर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस जवान घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था पर गोताखोरों की टीम के साथ नजर रखे रहे।
विज्ञापन
एसपी दिनेश कुमार पी के साथ ही एसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सुनील कुमार, सीओ कोतवाल व चौकी प्रभारियों ने सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। स्नान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिये गंगा घाट पर गोताखोरों को भी लगाया गया। यातायात पुलिस की मदद से सिविल पुलिस भी लगाई गई, जिस कारण इस बार जाम के झाम से लोगों को नहीं जूझना पड़ा। घरों में भी लोगों ने उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन
रविवार की रात में ही महादेवी घाट किनारे लोगों व साधू संतों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। सोमवार को तड़के से ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन हजारों की संख्या में महादेवी गंगा घाट पर भक्तों का तांता लगा रहा।
महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही घाट किनारे स्थित टीपूचंद्र शिवाला मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। श्रृंगार की दुकानों पर महिलाएं भारी संख्या में पहुंची, जबकि खिलौने व खाद्य पदार्थों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ पहुंची। वहीं भंडारा में कन्याओं व गरीबों को भोजन खिलाय गया।
बाबा गौरीशंकर मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में बाबा का दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, मिष्ठान आदि चढ़ाकर अभिषेक किया गया। गौरीशंकर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह चार से ही खोल दिए गये। सबसे पहले कांवरियों ने जल चढाया। मंदिर के पुजारी परीक्षित त्रिवेदी ने बताया कि पुरुषों के साथ ही सादी वर्दी में भी महिला सिपाही तैनात की गईं।