{"_id":"56db25554f1c1b022d8b4d05","slug":"fraternity-celebrated-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे से मनाये होली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे से मनाये होली का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शंति कमेटी की बैठक लेते एसडीएम व सीओ सदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व को शांति पूर्वक भाईचारा के साथ मनाने के लिए सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के केके इंटर कालेज परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की। इस मौके पर संभ्रात नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताईं।
शनिवार को आयोजित हुई बैठक में सबसे पहले एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने लोगों से शहर की प्रमुख समस्याएं पूछीं। पूर्व चेयरमैन मुन्ना गुप्त ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर होली सड़क के बीचोबीच रखी है। इससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। इसी तरह व्यापारी नेता रामजी अग्रवाल ने कहा कि होली को बिजली की केबिल के नीचे न जलाएं। इससे केबिल फूंक सकती है। एसडीएम ने कहा कि त्योहार पर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। इस मौके पर सीओ सदर अंबरीष सिंह भदौरिया, कोतवाल श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम उदयवीर सिंह ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं। किसी को शराब पीकर हुड़दंग करने की छूट नहीं है। जबरन किसी पर भी रंग न डालें। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई शांति व्यवस्था को भंग करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य हनीफ खां ने कहा कि जिन लोगों को रंग से परहेज है, वे ऐसे स्थानों पर न जाएं, जहां रंग चल रहा हो। ऐसा करने से विवाद की स्थिति से बचा जा सकता है। इस मौके पर चौकी प्रभारी मिहीलाल, दरोगा स्वयंवर सिंह, रामकृष्ण यादव, सुभाष दोहरे, गजेंद्र सिंह, विनोद यादव, अजय वर्मा, करन सिंह, जयवीर सिंह व जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीओ सिटी अंबरीश सिंह ने कहा कि सभी लोग सद्भाव व शांति के साथ त्योहार मनाएं। कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को जानकारी दें। नशे से दूर रहें। कांग्रेस जिला प्रवक्ता शमशाद खां व नामित सभासद ललित मोहन सिंह ने कसबे में जाम का मुद्दा उठाया। कोतवाल संतोष व्यास, सभासद मुश्ताक खां, प्रधान सोवरन सिंह यादव, वसीम, विवेक पाठक, आरपी सिंह, आसिफ खां व आजाद खां आदि मौजूद रहे।