फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government scheme offers farmers: Rajesh Yadav

किसान सरकारी योजना का लाभ लें: राजेश यादव

Thu, 10 Mar 2016 01:05 AM IST
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Government scheme offers farmers: Rajesh Yadav
farmer in profit plane - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। साधन सहकारी समिति तालबेहट में वित्तीय साक्षरता और प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का उपयोग करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें।

दलाल और बिचौलियों से दूर रहें। बैंक में वित्तीय कार्यों की जानकारी के लिए परामर्शदाता बनाए गए हैं। इनसे संपर्क अवश्य करें। किसान के ऋण की जानकारी के लिए अब बैंकों द्वारा नोटिस दिए जाने लगें हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक आरके पांडेय ने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान करने पर मात्र तीन फीसदी का ब्याज देना पड़ता है अन्यथा की स्थिति में उन्हें 14 फीसदी ब्याज देना पड़ता है। किसान समय से पैसा जमा कर इस का लाभ अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को शीघ्र ही माईक्रो एटीएम की सुविधा मिलने वाली है। तालबेहट समिति के निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय बनाने पर बल दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वामी प्रसाद यादव ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए किसानों को फसल बीमा, राहत राशि अनुदान दिलाए जाने की मांग रखी।


 
गोष्ठी को उपप्रबंधक पंकज कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन विनोद अवस्थी ने किया। अंत में सीताराम यादव सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांशीराम रजक, बलवान सिंह यादव, कमलेश कुमार, देवेंद्र दुबे, पुष्पेंद्र पटैरिया, शिशिर जायसवाल, कमल किशोर बबेले मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed