{"_id":"5eee063b8ebc3e4301258338","slug":"youth-went-to-friend-s-house-body-found-hanging-on-the-noose-jaunpur-news-vns5311636197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः दोस्त के घर गया युवक, फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः दोस्त के घर गया युवक, फंदे पर लटकता मिला शव
Sat, 20 Jun 2020 06:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
जौनपुर शहर कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार इलाके में शनिवार को पीसीएफ गोदाम के पास एक युवक का संदिग्ध हाल में पेड़ पर फंदे से लटकता शव पाया गया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है लेकिन घर वालों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से स्वस्थ था और कोई ऐसा कारण नहीं है कि वह आत्महत्या करे।
विज्ञापन
पुरानी बाजार चौकी क्षेत्र निवासी मंजूर अहमद का पुत्र सद्दाम (25) शुक्रवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चला। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके नंबर पर संपर्क किया। रात करीब 11 बजे फोन पर मां कैसरी से बात हुई तो रात में दोस्त के पास ही रुकने की बात कहते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
सुबह भी जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच घर से थोड़ी दूर पर पीसीएफ गोदाम परिसर में सद्दाम का पेड़ से लटकता शव देखा गया। युवक का शव पेड़ के चबूतरे से नीचे था। चबूतरे पर प्लास्टिक के ग्लास, पानी के खाली बोतल सहित अन्य सामान भी पड़े थे।
विज्ञापन
बड़े भाई शाहनवाज का कहना है कि सद्दाम न तो तनाव में था और न ही घर में ऐसी कोई बात हुई थी, जिससे वह आत्महत्या कर ले। सद्दाम पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। सबसे बड़ा शाहनवाज, उसके बाद डॉ. मोहसिन, मसूद और सबसे छोटा साबिर है। शहर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।