{"_id":"6081998cf7d7a96da928c7a7","slug":"youth-shot-dead-in-electoral-rivalry-in-jaunpur-case-against-one-nominated-and-two-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस
Thu, 22 Apr 2021 09:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में खेतासराय क्षेत्र के सोंगर गांव में बुधवार की रात क्लिनिक चलाने वाले युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पंचायत चुनाव की रंजिश में हुई इस वारदात की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी अखिलेश प्रभाकर (35) सोंगर गांव में क्लिनिक चलाते हैं। बुधवार की रात करीब 10 बजे क्लिनिक बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान सोंगर गांव के बाहर पुलिया के पास घात लगाकर बैठे बदमाश उन्हें गोली मार कर फरार हो गए। उसी समय भदेठी की तरफ से आ रहे सोंगर गांव के दो युवकों ने अखिलेश को घायल पड़ा देखकर सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को अवगत कराते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पीड़ित के परिजनों ने गांव के एक मेडिकल स्टोर संचालक पर चुनावी रंजिश में यह वारदात करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन