फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth resident of Handia dies after being hit by goods train

Jaunpur News: मालगाड़ी से कटकर हंडिया निवासी युवक की मौत

Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth resident of Handia dies after being hit by goods train
मुंगराबादशाहपुर। प्रयागराज के हंडिया निवासी की बुधवार की देर रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव गांव के पास वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर रात 12 बजे से एक युवक की लाश राहगीरों ने देखी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान ग्राम सदरेपुर हंडिया प्रयागराज निवासी लाल साहब बिंद (30) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवक के परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed