फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth murdered by slitting his throat with a sharp weapon

धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

Tue, 20 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat with a sharp weapon
बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में मंगलवार की शाम घर से छह सौ मीटर दूर नाले के पास बकरी चराने गए युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बदलापुर खुर्द निवासी मुहम्मद हारून का बेटा कमरुज्जमा उर्फ निसार (19) घर से उत्तर दिशा में करीब छह सौ मीटर दूर नाले के पास मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे बकरी चराने गया था। वहां किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब शाम करीब पांच बजे बगीचे की ओर कुछ ग्रामीण शौच करने के लिए गए। उन्होंने लहूलुहान निसार का शव देखा। शव मिलने की खबर पर आसपास के लोग जुट गए। उधर सूचना मिलते ही सीओ चोब सिंह व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के मुताबिक निसार का आधा गला कटा हुआ था। सिर, हाथ तथा शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के गंभीर निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल किए। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

....
500 मीटर दूर बाग में गया डॉग स्क्वायड
बदलापुर। पुलिस ने घटना के बाद फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया और बारीकी से जांच पड़ताल कर नमूना एकत्र किया। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से पूरब दिशा में 500 मीटर दूर एक दूसरी बाग तक गया। जहां सूंघने के बाद पुन: घटना स्थल पर आ गया। वहीं, जांच के दौरान ढाई घंटे तक मृतक का शव पड़ा रहा। परिवार के लोगों के मुताबिक निसार हाईस्कूल की पढ़ाई कर चुका था व बकरीद के बाद बाहर पढ़ाई करने जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed