फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured in knife pelting

चाकूबाजी में युवक घायल

Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in knife pelting
बरसठी। थाना क्षेत्र के कूसा गांव में पांच दिन पूर्व हुए मकान बनाने को लेकर विवाद में चाकूबाजी में घायल युवक की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजनों से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस चाकू से घायल होने के बावजूद मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कूसा गांव में 13 जनवरी की शाम 5 बजे विधवा दुलारी देवी अपने दो पुत्रों अभय राज एवं विकास कुमार को लेकर प्रधानमंत्री योजना के तहत मिले आवास को बनवा रही थी। उसके पट्टीदार प्रेमचंद गौतम, धर्मेंद्र, विशाल और लालमनी गौतम ने मकान बनवाने से यह कहते हुए रोक दिया कि पुश्तैनी पुराने मकान को पहले गिरवा दिया जाए, फिर बनाया जाए। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट गई। मारपीट में चाकू का प्रयोग किया गया। इससे विकास कुमार के पेट में चाकू से चोट आई। उसे बचाने पहुंची उसकी मां दुलारी देवी और बड़ा भाई अभयराज को भी चाकू मार दिया। सभी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 4 दिन इलाज होने के बाद विकास कुमार की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सोमवार की रात जिला अस्पताल से निकालकर भदोही जनपद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह जीवन मौत से जूझ रहा है। पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। अभय राज ने आरोप लगाया कि बरसठी पुलिस विपक्षियों को बचाने में जुटी है। इसके कारण चाकूबाजी की घटना को मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि जो तहरीर पीडि़त के तरफ से पड़ी थी, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं होने के कारण कागजी कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed