फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth from Jaunpur dies in Saudi Arabia

Jaunpur News: सऊदी अरब में जौनपुर के युवक की मौत

Mon, 20 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth from Jaunpur dies in Saudi Arabia
खेतासराय सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मृतक मो. अहमद की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी मो. अहमद(23) की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीण इश्तियाक अहमद ने बताया कि मो. अहमद करीब डेढ़ वर्ष पहले रोजी-रोटी की तलाश में कुवैत गए थे। वहां वह वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे।
किसी कार्य से वह अपने मालिक के साथ कुवैत से सऊदी अरब गए थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में मो. अहमद, उनके मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
मो. अहमद अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं, जबकि घर की आर्थिक स्थिति को संभालने में मो. अहमद की कमाई महत्वपूर्ण सहारा थी।
विज्ञापन

युवक की असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed