फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after swallowing toxic substance

Jaunpur News: विषाक्त पदार्थ निगलने से युवक की मौत

Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after swallowing toxic substance
खेतासराय। कस्बे के स्टेशन गली में मंगलवार को एक युवक की विषाक्त पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

स्टेशन गली निवासी अनुज सोनी (24) पुत्र सुरेंद्र सोनी की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। यु
वक के मौत की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक हुई मौत को लेकर क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम ट्रामा सेंटर वाराणसी में होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed