फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth committed suicide by hanging

Jaunpur News: फंदे से लटककर युवक ने की खुदकुशी

Fri, 07 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्खोपुर निवासी एक बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे इस लिए गोमती नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्राम बक्खोपुर निवासी प्रतीक तिवारी (22) पीजी कॉलेज धनिया मऊ में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता त्रिपुरारी शंकर तिवारी वहीं बगल में स्थित एक इंटर कॉलेज सरायहरखू में लिपिक हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रतीक रात को अपने कमरे में सोने चला गया। देर सुबह तक कमरे का दरवाजा जब नहीं खुला तो परिजन घबरा गए। परिवार के लोगों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाना चाहा। अंत में दरवाजा तोड़कर जब लोगों ने अंदर देखा तो प्रतीक फंदे के सहारे लटका था। यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनीत राय सहित जिले की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनीत राय ने बताया कि माता-पिता की दो संतानों में एक लड़का और लड़की हैं। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे।

भाई की मौत के गम में बहन का रोते-रोते बुरा हाल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्खोपुर निवासी प्रतीक तिवारी की आत्महत्या परिजनों के लिए एक पहेली सी बन गई है। मां नंदिनी तथा पिता त्रिपुरारी शंकर तिवारी की आंखों के आंसू जैसे सूख गए हैं। बहन अंशिका रोते-रोते बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed