{"_id":"6a5d2af5f724024ffe079547","slug":"young-man-leaves-home-after-dispute-with-wife-dies-after-being-struck-by-a-train-on-railway-bridge-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159318-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला युवक, रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला युवक, रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
जलालपुर, ट्रेन से कटने से मृत युवक राहुल यादव की फाइल फोटो-स्रोत-परिजन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव स्थित रेलवे पुल पर रविवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दोपहर बाद थाने पहुंचे पिता ने कपड़े और फोटो के आधार पर मृतक की पहचान अपने बेटे राहुल यादव (30) निवासी बीबनमऊ के रूप में की। पुलिस ने बताया कि युवक रेलवे पुल के उत्तर स्थित औघड़ बाबा मंदिर की ओर से पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता सूरश्याम यादव ने बताया कि उनका बेटा राहुल यादव रात से घर से गायब था। उन्होंने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने जब कपड़े का रंग पूछा और मृतक का फोटो दिखाया तो पिता बेटे को पहचानकर फफक पड़े। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की शाम को राहुल का पत्नी साधना से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने अपने मायके छातीडीह, पराऊगंज में फोन कर दिया। मायके से आए लोग साधना और उसके दो बच्चों, चार वर्षीय शौर्य और दो वर्षीय साक्षी को अपने साथ लेकर चले गए। इससे राहुल काफी परेशान हो गया था। बताया जा रहा है कि राहुल ने अपने पिता को बाइक की चाबी, मोबाइल और पर्स देते हुए कहा था कि अब वह कहां जाएगा, उसे कुछ पता नहीं है। इसके बाद रात में किसी समय वह घर से निकल गया और रेलवे पुल पर पहुंच गया।
इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।