फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You live in the heartbeat...

Jaunpur News: तुम दिल की धड़कन में रहते हो...

Thu, 21 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
You live in the heartbeat...
जौनपुर। तुम दिल की धड़कन में रहते हो...। जैसे ही सिने स्टार सुनील सेट्टी और भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह धड़कन फिल्म की ये लाइनें बोले पूरा पंडाल झूम उठा। असवर था बृहस्पतिवार को टीडी कॉलेज के उमानाथ सिंह मैदान में तीन दिनों तक चले जौनपुर गणपति उत्सव के समापन का। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की जान बालीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील सेट्टी और भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह रहीं। सुनील शेट्टी ने अक्षरा के साथ अपनी मशहूर फिल्म धड़कन के गाने व डायलाग बोलकर दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी। अक्षरा सिंह के लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा ... पर दर्शकों पूरा समर्थन देखने को मिला। समारोह में कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर झूमते व थिरकते देखे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम शाम को सात बजे स्थानीय कलाकारों के साथ शुरू हुआ। इस दौरान महिला कलाकार ने साउथ इंडियन कार्यक्रम में बलम सामे, बलम सामे नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद स्थानीय गीतकारों ने तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल गीत प्रस्तुत किया। गीत-संगीत के सजी महफिल रात तक परवान चढ़ती रही। बढ़ रही मस्ती के बीच भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, तेरा ही नाम पुकारू मैं, जय देव जय देव जय मंगल मूरति, शीतला भवानी है मैय्या, शीतल छाव दुअरिया, मेरी मैय्या तूं मुझको रुलाना ना जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत कर टीडी काॅलेज के प्रांगण पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया। बीच-बीच में उनके द्वारा हमार जान हमके मानेला, फलनवा का बेटा पसंद आ गया, गइल रहल जीजाजी के गांव में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आप हमपे मरते है, कहती हो बुलाती हो जाने का नहीं...। पर दर्शक खूब झूमते नजर आए। इस दौरान टीडी कालेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ.हरिओम त्रिपाठी समेत तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अभिनेता की तरफ से आभार आयोजक अभिषेक सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed