फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   worship ocation

आठ दिन का होगा वासंतिक नवरात्र

Thu, 07 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
worship ocation
नवरात्र की तैयारी में मैहर देवी मंदिर के सामने सजीं दूकानें। 
शुक्रवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर घरों में कलश स्थापना को लेकर जहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं मंदिरों में भी साफ सफाई और रंगरोगन का काम अंतिम दौर में है। चुनरी और अन्य पूजा सामग्री की दूकानें सज गई हैं। फलों के दाम पहले से ही बढ़ गए हैं। इस बार नवरात्र में आठ दिन का  है। 15 अप्रैल को रामनवमी मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


आठ अप्रैल को कुमार योग व सर्वार्थ सिद्धि योग से नवरात्रि पर्व की शुरुआत श्रेष्ठ व समृद्धि कारक होगी। सूर्य, चंद्रमा की गति के कारण नवरात्र इस बार खुशहाली लाएगा। नवमी के दिन  पर्व का उद्यापन भी होगा। 14 अप्रैल को अष्टमी पर बन रहा गुरु योग भी उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित टीपी त्रिपाठी  कहते हैं कि नवरात्र में सात दिन रहने वाले सुयोग में शुभ कार्य का आरम्भ वाहन व स्वर्णा
विज्ञापन


भूषण की खरीद, प्रापर्टी का लेन देन श्रेष्ठ रहेगा। 9 अप्रैल को द्वितीया तिथि सुबह 9.23 बजे तक ही रहेगी, इसके बाद पूरे दिन तृतीय तिथि ही रहेगी। इसके चलते गणगौर का पर्व 9 को ही मनाया जाएगा। 16 दिन से गौरी माता की पूजा कर रही स्त्रियों की अर्चना इसी दिन सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषी शैलेश मोदनवाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को घट स्थापना प्रात: करना श्रेष्ठ है, किंतु चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग में कलश  स्थापना वर्जित बताया गया है। प्रतिपदा को सुबह 10.40 बजे तक वैधृति योग रहेगा। ऐसे में घट स्थापना अभिजित मुहूर्त में दोपहर 11.36 से 12.24 बजे तक करना श्रेष्ठ रहेगा। वैधृति योग के बाद सुबह 10.40 से 10.55 बजे तक अमृत के चौघड़िया व             दोपहर 12.29 से 2.03 बजे तक शुभ के चौघड़िया में भी घट स्थापना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed