फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers should get ready for assembly elections from now on: Ashok Chaurasia

विधान सभा चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : अशोक चौरसिया

Tue, 21 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Workers should get ready for assembly elections from now on: Ashok Chaurasia
जलालपुर, भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का जलालपुर
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर सोमवार को जिले में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

बदलापुर: धनियामऊ में विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद जमीदार सिंह के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद रामजानकी तिराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इंदिरा चौक पर पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के प्रतिनिधि उन्नत सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि बदलापुर विधान सभा में हुए विकास कार्यों के बल पर पुनः भाजपा की जीत होगी। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, रामसहाय पांडेय, कुंवर मृगेंद्र सिंह, शिव बाबा, मिथिलेश सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, पुष्पा निषाद, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। नौपेड़वा बाजार हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, भूपेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, आशीष जायसवाल, कपिलमुनि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर: फूलपुर बॉर्डर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। जलालपुर चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, डॉ. आलोक सिंह, विपिन सिंह, मुकेश सिंह, संतोष मिश्रा, स्कंद पटेल, रणविजय सिंह आदि रहे।

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
मड़ियाहूं। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर नगर स्थित एक मैरिज हॉल में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से काम करना होगा। कार्यक्रम को विधायक डॉ. आर.के. पटेल, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, डॉ. हरेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह ''पप्पू'' और रामविलास पाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष (मछलीशहर) डॉ. अजय सिंह ने की, जबकि संचालन अभिषेक रावत ने किया। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह, कवलजीत सिंह ''''गब्बर'''', दिलीप साहू, चंदन केसरी, राजेश सिंह, राजेश जायसवाल, नितेश सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed