फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers die from drowning in canal

नहर में डूबने से श्रमिक की मौत

Fri, 23 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Workers die from drowning in canal
नहर में डूबकर श्रमिक की मौत के बाद जलालपुर चौराहे पर हाईवे जाम करते ग्रामीण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन रेलवे स्टेशन के पास नहर की सफाई में लगा श्रमिक गुरुवार को दोपहर अचानक पानी में डूब गया। नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका पता नहीं चल सका है।  पुलिस ने ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की इसके बाद रात में दस बजे उसके शव को निकाला गया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने त्रिलोचन बाजार में वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम करीब बीस मिनट चला था तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठी बरसा कर जाम खत्म करा दिया। पुलिस की लाठी से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का उपचार पीएचसी पर कराया गया। शारदा सहायक नहर में डेंगुरपुर पुलिया के पास काफी मलबा जमा हो गया था। जिससे नहर का पानी आगे पास नहीं हो रहा था। नहर की सफाई के लिए ठेकेदार ने कुछ श्रमिकों को लगाया था। इन्हीं श्रमिकों में कनुआनी गांव निवासी मठालू बेनवंशी (28) भी काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर की सफाई के दौरान वह पानी में डूब गया। साथी श्रमिकों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला तो शोर मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कफी खोजबीन के बाद शव को निकाला। आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने त्रिलोचन बाजार में हाईवे जाम कर दिया। जाम की खबर पर पहुंची पुलिस ने लाठियां बरसा कर भीड़ को खदेड़ दिया।


पुलिस की लाठी से नहर में डूबे श्रमिक की मां शांति बेनवंशी, श्रमिक की पत्नी सुनीता बेनवंशी का सिर फट गया। सुनीता गर्भवती भी है। उसके अलावा सुनरा देवी, कतवारू,  शिवपूजन, काजल बंदना को चोट आई है। सूचना पर पहुंचे सीओ केराकत राजकुमार पांडेय अपनी गाड़ी से घायलों को पीएचसी पहुंचाया जहां सभी का उपचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed