फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers are the backbone of the party: Nand Gopal Nandi

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : नंद गोपाल नंदी

Sun, 11 Feb 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of the party: Nand Gopal Nandi
जौनपुर। गांव चलो अभियान के तहत रविवार की शाम पिलकिछा गांव में प्रवासी के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास प्रोत्साहन के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया गया। कैबिनेट मंत्री का रात्रि प्रवास इसी गांव के पीएम आवास की दलित लाभार्थी के घर है।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने प्रत्येक बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख से वार्ता कर उनके दायित्वों व पार्टी के प्रति कर्तव्यों को विस्तार से पूछा। मौके पर मौजूद न रहने वाले पदाधिकारियों से फोन पर भी बात की। नंदी ने कहा कि कार्यकर्ता की ईमानदारी, मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन शीलता ही पार्टी की वास्तविक छवि होती है। इस लिए सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार हो जायें। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका शत प्रतिशत अनुपालन करें। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, सुशील तिवारी, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, मंडल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल, शाहगंज विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह, केशव तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed