फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work on filling the joints of Janghai flyover has started, preparations are underway for load testing

Jaunpur News: जंघई फ्लाईओवर के जॉइंट भरने का काम शुरू, लोड टेस्टिंग कराने की हो रही तैयारी

Wed, 09 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Work on filling the joints of Janghai flyover has started, preparations are underway for load testing
जंघई फ्लाईओवर पर ज्वाइन्ट भरने का काम शुरू। संवाद
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम बारिश बंद होने के बाद फिर से शुरू हुआ है। एनएचएआई के जेई ओपी प्रसाद ने बताया कि मजदूर फ्लाईओवर के ढांचागत जॉइंट्स को भरने और सतह को समतल करने के काम में जुटे हैं। उम्मीद है इसी महीने से फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो जाएगा। 640 करोड़ रुपये की लागत से मछलीशहर से भदोही तक पहले चरण की मुख्य सड़क का निर्माण स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने समय से पूरा कर लिया था। हालांकि, रेलवे की ओर से एनओसी मिलने में हुई देरी, फिर जुलाई में स्लैब ढलाई के बाद अगस्त में बारिश के कारण डामरीकरण का काम नहीं हो सका था। इस कारण हाईवे तैयार होने के बाद भी फ्लाईओवर से आवागमन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही कार्यदायी संस्था ने जॉइंट भरने का काम शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर पर डामर (तारकोल) बिछाने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।
इसके बाद लोड टेस्टिंग कराकर इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed