फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women observed a 24-hour fast without water for the well-being of their married life

Jaunpur News: सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा 24 घंटे का निर्जला व्रत

Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women observed a 24-hour fast without water for the well-being of their married life
मुंगराबादशाहपुर- मंदिर में पूजा अर्चना करती सुहागिन महिलाएं। संवाद
जौनपुर। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का 24 घंटे निर्जला व्रत रखा। शहर से गांव तक के मंदिरों में प्रदोष काल में मिट्टी से निर्मित उमा-महेश्वर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। मछलीशहर में पं. देवीप्रसाद मिश्र ने बताया कि व्रत के दिन महिलाओं ने तिल के पत्तों से युक्त जल से अपने सिर को भिगो कर स्नान किया। मंदिर में भगवान शिव को हल्दी, रोली, अक्षत, भस्म, भांग, धतूरा, मदार, बेलपत्र, अर्पण कर देवाधिदेव महादेव की पूजा की। बदलापुर में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शाम को शिवालय व तालाब के किनारे बैठकर पूजन किया।
विज्ञापन

रात्रि जागरण के बाद मंगलवार को किया पारण
पूजन के बाद व्रती महिलाएं हरितालिका तीज की कथा का श्रवण किया। रात्रि में जागरण कर अगले दिन मंगलवार को सुबह व्रत का पारण किया। तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह है। सुहागिन महिलाएं इस दिन नए वस्त्र, शृंगार सामग्री एवं पूजन सामग्री के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर अपने वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना की।

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

द्वारिका धीश मंदिर से निकली शोभा यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed