फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women kept fasting, today will be arghy

महिलाओं ने रखा खरना व्रत, आज होगा अर्घ्य

Sat, 02 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women kept fasting, today will be arghy
09- छठ पर्व की पूर्व संध्या पर ओलन्दगंज में फलों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : JAUNPUR
महिलाओं ने रखा खरना व्रत, आज होगा अर्घ्य
विज्ञापन

जौनपुर। छठ पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया गया। खरना का मतलब है मन का शुद्धिकरण। व्रत करने वाली महिलाओं ने नहाय खाय के दिन पूरा दिन उपवास रखकर शाम के समय भोजन किया। खरना के दिन व्रती महिलाओं ने छठ मैया की पूजा करके उन्हें गुड़ से बनी खीर का प्रसाद चढ़ाया। शाम के समय घर के लोग के साथ ही पास पड़ोस में प्रसाद बांटा गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
पूजा को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए व्रतियों की भीड़ भी लग गई।
व्रति महिलाओं ने पूजा के लिए फल, दउरी, सूप, गन्ना आदि की खरीददारी की। छठ महापर्व के तीसरे दिन शनिवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाले महापर्व का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर बाजारों में भीड़
विज्ञापन

बढ़ गई है। पूजा को लेकर गोमती नदी के घाटों की कराई जा रही है। छठ पूजा वाले दिन शाम को सूर्य के अस्त होने का समय और सप्तमी को सूर्य उदय के समय की जानकारी होना आवश्यक है। ताकि व्रती समय से घाट पर पहुंचकर सूर्य नारायण को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरना के दिन शुभ संयोग
इस बार खरना के दिन बहुत शुभ योग बन रहा है। छठ पर रवि योग का ऐसा संयोग बना है जो नहाय खाय से लेकर 2 नवंबर तक बना रहेगा। इसी शुभ योग में डूबते सूर्य देव को संध्या कालीन अर्घ्य भी दिया जाएगा। हिंदू धर्म में रवि योग का बहुत महत्व है। यह योग अनेक प्रकार के अशुभ योगों को दूर कर देता है। रवि योग के दिन भगवान सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। छठ में भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपसना की जाती है। इसलिए छठ पर बन रहा ये योग बहुत ही शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed