फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women, children and youth danced in the procession

Jaunpur News: शोभायात्रा में झूमे महिलाएं, बच्चे और युवा

Mon, 04 Nov 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women, children and youth danced in the procession
भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारी नाथ मठ से रविवार को भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के बीच और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। संगठनों के लोगों ने आरती-पूजन कर भगवान को भोग लगाया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में रथ पर भगवान चित्रगुप्त का चित्र रखकर झांकी सजाई गई। महिलाएं, बच्चे और पुरुष रथ के आगे झूमते-नाचते चल रहे थे। जगह-जगह आरती उतार कर शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। कोतवाली चौराहे पर गहना कोठी परिवार के विनीत सेठ, चहारसू चौराहे पर व्यापार मंडल, जायसवाल समाज, स्वर्णकार समाज और अग्रहरि समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्पवर्षा की। शाही पुल पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा ने स्वागत किया। ओलंदगंज में मेडिकल एसोसिएशन के दिवाकर सिंह ने पूजन किया। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सभी जाति-धर्म के भगवान हैं। जुलूस के संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु, सुरेश अस्थाना ने आभार जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजन में आज एकजुटता दिखाई दी। पूजन संयोजक गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सामाजिक न्याय के देवता हैं। कायस्थ महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में सहयोग किया। शोभायात्रा में चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, श्यामलकांत श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, संतोष श्रीवास्तव, अजय वर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed