{"_id":"674b5b39f791bc6cad0c5922","slug":"women-chased-away-the-revenue-team-that-went-to-capture-threatened-to-kill-jaunpur-news-c-193-1-va11001-125848-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कब्जा करने गई राजस्व टीम को महिलाओं ने खदेड़ा, दी मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कब्जा करने गई राजस्व टीम को महिलाओं ने खदेड़ा, दी मारने की धमकी
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव में चल रहे जमीन विवाद के मामले में राजस्व टीम को महिला प्रदर्शनकारियों का विरोध सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार अमित सरोज, लेखपाल राहुल यादव और अन्य राजस्व कर्मी न्यायालय के आदेश पर मिट्ठू राम को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और राजस्व टीम से विवाद करने लगे।
राजस्व टीम ने पहले से की गई पत्थरगड्डी और गाड़ी गई ईंटों को उखाड़ दिया, जिसके बाद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और टीम को मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर सरकी पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इस दौरान राजस्व कर्मी बिना कब्जा दिलाए वहां से लौट गए। नायब तहसीलदार अमित सरोज ने बताया कि एसडीएम कोर्ट से दो माह पहले पत्थर नकब का आदेश पारित हुआ था, जिसके अनुसार मिट्ठू राम की जमीन पर कब्जा दिलाना था। हालांकि, मौके पर मौजूद महिलाएं इस पर आपत्ति जताते हुए दुर्व्यवहार करने लगीं, जिसके कारण उन्हें अपनी टीम के साथ वापस लौटना पड़ा। पूरी घटना के बारे में जानकारी उपजिलाधिकारी को दी गई है।