फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman's body found in bush away from home

घर से दूर झाड़ी में मिला युवती का शव ,सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोप

Mon, 01 Jun 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 01 Jun 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in bush away from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले  के केराकत  क्षेत्र के एक गांव में घर से कुछ दूर झाड़ी में शनिवार को एक युवती की लाश बरामद हुई। परिवार वालों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह घर से दूर झाड़ी में युवती की लाश मिली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद युवती और उसकी दादी के मोबाइल फोन पर तीन अलग-अलग नंबरों से आए अश्लील मैसेज देखने के बाद परिवार वालों को शक हुआ कि हो न हो दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उसके बाद पिता ने तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गई थी। शनिवार को सुबह वह बिस्तर पर नहीं मिली तो खोजबीन की गई। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे घर से दूर झाड़ी में उसका शव पाया गया। उसके गले में एक लाल रंग का गमछा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन बाद में लड़की और उसकी दादी के मोबाइल पर अलग अलग नंबरों से आए अश्लील मैसेज को देखने से लग रहा है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में गला कसकर हत्याकर दी गई। सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर तहरीर मिली है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed