फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman murdered in Jaunpur daroga abused girl students who came to seek justice half naked dead body were found in bushes

जौनपुर में महिला की हत्या: इंसाफ मांगने पहुंचीं छात्राओं को थानाध्यक्ष ने दी गालियां, झाड़ियों में मिला था अर्धनग्न शव

Sat, 11 Dec 2021 08:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 08:59 PM IST
सार

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की हत्या मामले में 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध टीडी कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को एसपी आवास का घेराव किया। यहां लाइन बाजार थानाध्यक्ष ने छात्राओं की गाली दी। 

विज्ञापन
Woman murdered in Jaunpur daroga abused girl students who came to seek justice half naked dead body were found in bushes
धरने पर बैठी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साथ में पढ़ने वाली सहेली को न्याय दिलाने के लिए जौनपुर स्थित टीडी कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को एसपी आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर घटना का खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन


छात्राओं के तेवर देख कई थाने की पुलिस मौके पर बुलाई गई। इस दौरान पहुंचे थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं संग दुर्व्यवहार कर अपशब्द बोले। इसका वीडियो जारी होने पर घटनाक्रम की पूरे दिन चर्चा होती रही। लोग पुलिस की हरकत की निंदा करते रहे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मिला था शव
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की लाश शुक्रवार को अर्धनग्न हाल में जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रांसिंग के पास मिली थी। परिजनों के अनुसार महिला बृहस्पतिवार की रात घर से शौच करने के लिए निकली थी। इसके बाद उसकी लाश मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर मामले का खुलासा करने की मांग की थी। इस बात को लेकर उन्होंने वाराणसी राजमार्ग भी जाम कर दिया था, लेकिन तब पुलिस ने उनको समझाकर जाम हटवा दिया था।

मृत महिला की पुत्री टीडी कॉलेज में छात्रा है। उसके साथ पढ़ने वाली सहेलियों को घटना की जानकारी हुई। इस पर वह शुक्रवार को विद्यालय खुलने पर सहेली को न्याय दिलाने के लिए काफी संख्या में एकत्रित होकर पहले डीएम कार्यालय गईं फिर वहां से नारेबाजी करते हए एसपी आवास पहुंचीं। बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से पुलिसकर्मी सकते में आ गए।

घटना का वीडियो वायरल

तत्काल लाइन बाजार थाने से पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। वायरल वीडियो के मुताबिक छात्राओें की बातें सुनने की जगह लाइन बाजार थाने के एसओ अखिलेश मिश्रा ने पहुंचते ही छात्राओं को अपशब्द कहने शुरू कर दिए।

आरोप है कि एक तरफ महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को हटाने लगीं तो दूसरी तरफ थानेदार छात्राओं को अपशब्द बोलते रहे। इस संबंध में एएसपी सिटी डा.संजय कुमार ने कहा कि मामले में एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं वायरल वीडियो की जांच के लिए सीओ सिटी को भेज दिया गया है।

पढ़ेंः झाड़ियों में मिला शव: जौनपुर में महिला की सिर कूंचकर हत्या, परिजनों ने दुराचार की जताई आशंका, हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed