फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman jumped in well with children in Jaunpur dead body of third child also found mourning in village

जौनपुर में बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला: तीसरे बच्चे का भी मिला शव, घर में मचा कोहराम, गांव में मातम का माहौल

Mon, 07 Feb 2022 11:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 11:11 AM IST
सार

जौनपुर के अगहुआ गांव में रविवार देर शाम एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। लोगों ने महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। जबकि जिसमें उसके दो जुड़वा समेत तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक शव सोमवार सुबह बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Woman jumped in well with children in Jaunpur dead body of third child also found  mourning in village
विलाप करते महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर  जिले में रविवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना घटी। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगहुआ में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। लोगों ने महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों का शव रविवार रात जबकि एक शव सोमवार सुबह निकाला गया।

विज्ञापन


घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। वहीं गांव में मातम का माहौल है। घटना स्थल पर पुलिस और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।  अगहुआ निवासी छोटेलाल प्रजापति की बेटी अंतिमा(32) की शादी पांच साल पहले सिकरारा क्षेत्र के चकमैथा डमरुआ निवासी सतीश से हुई थी। वह मुंबई में काम करता है। 15 दिन पहले ही अंतिमा ससुराल से आई थी।
विज्ञापन


रविवार शाम 6 बजे वह अपने घर से बेटी त्रिशा(4) और जुड़वां बेटे अतुल और अनुज को लेकर घर से निकली। वह कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर पहुंची और बेटी को धकेल दिया और दोनों बेटों को लेकर कुएं में कूद गई। पास में घास काट रहे छोटे लाल प्रजापति ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। लोगों ने अंतिमा को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में रोक दिया गया था रेस्क्यू ऑपरेशन

इसके बाद कुएं में देखा तो जुड़वां बेटों के शव पानी में उतराए थे। दोनों शव को बाहर निकाला गया। बेटी की तलाश की जा रही थी। रात 11:30 बजे पाइप कम पड़ने के कारण फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू को रोक दिया था। सोमवार सुबह 9 बजे से पुलिस ने फिर से रेस्क्यू शुरू कराया। साढ़े 10 बजे बच्ची का शव मिला। भाई अनिल के मुताबिक अंतिमा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। दो साल से उसका इलाज जौनपुर के एक अस्पताल से चल रहा है।

ग्रामीणों  के गले नहीं उतर रहा घटना का कारण

Woman jumped in well with children in Jaunpur dead body of third child also found  mourning in village
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। हर चेहरे पर बच्चों की मौत का गम साफ नजर आ रहा है।  मायके वाले भले ही कह रहे हैं कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिला बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, लेकिन ग्रामीणों के गले के नीचे यह बात उतर नहीं रही है। अंतिमा को उपचार व मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बच्चों के लिए कुएं में तड़प रही थी अंतिमा

कुएं में गिरने के बाद अंतिमा अपने बच्चों को पानी में खोजने का प्रयास भी कर रही थी। जब गांव के लोग उसे बाहर निकाल रहे थे तो वह अपने बच्चों के लिए परेशान थी, और उन्हें चीखते हुए खोज रही थी। लेकिन, गांव के लोगों के समझाने पर वो रस्सी के सहारे बाहर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed