{"_id":"5f849f4a8ebc3e9be04eaf21","slug":"woman-injured-in-attack-died-jaunpur-news-vns552510834","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल महिला की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल महिला की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में पत्थर से किए गए हमले में घायल 70 वर्षीय महिला की वाराणसी के ट्रामा सेंटर इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वाराणसी से शव आने के बाद पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
पांडेयपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नौ अक्तूबर को मनबढ़ों ने पथराव कर दिया था जिसमें गांव निवासी रामलखन यादव की पत्नी बेला देवी 70 गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बेला देवी की मौत हो हो गई। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार के आशीष की तहरीर पर पुलिस ने
आरोपी त्रिभुवन, सुजीत, शैलेश और पवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।