फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman injured after being hit by Godan Express

गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला घायल

Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by Godan Express
थाना के रामपुर चौथार गांव के पास एक वृद्ध महिला ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रेन ड्राइवर ने महिला को ट्रेन से जंघई स्टेशन पर पहुंचा कर मेमो देकर सूचना दी। मौके पर आरपीएफ जीआरपी ने महिला को अटेंड कर उसे इलाज के लिए मुंगराबादशाहुर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जौनपुर रेफर किया गया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के रामपुर चौथार गांव के पास सोमवार दोपहर साढे़ तीन बजे एक महिला अचानक ट्रैक पर आकर खड़ी हो गई। यह देख गोदान के ड्राइवर ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया पर ट्रेन रुकते-रुकते महिला से टकरा गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला ट्रेन के नीचे चली गई। ट्रेन ड्राइवर महिला को ट्रेन से लेकर जंघई स्टेशन पहुंचा। वहां स्टेशन अधीक्षक जंघई को मेमो दिया उसके मेमो पर मौके पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी ने उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए मुंगराबादशाहपुर भेजवाया। जहां बेहतर इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 60 वर्ष के ऊपर बताई जा रही है। जीआरपी प्रभारी जंघई रमेश सिह का कहना है कि ड्राइवर के मेमो पर महिला को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed