फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman head dies after being buried under wall debris

जौनपुर: दीवार के मलबे में दबकर महिला ग्राम प्रधान की मौत, लिपाई-पोताई के दौरान हुआ हादसा

Wed, 13 Apr 2022 10:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2022 10:46 AM IST
सार

मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के ग्रामसभा कबीरपुर की प्रधान रीता देवी (50) पत्नी शंभूनाथ सरोज ग्राम प्रधान हैं। मंगलवार की दोपहर वह अपने कच्चे घर की दीवार की गोबर से लिपाई-पोताई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार ढह गई और रीता देवी मलबे में दब गईं। 

विज्ञापन
Woman head dies after being buried under wall debris
कबीरपुर गांव ढही में दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के कबीरपुर गांव में मंगलवार को कच्चे घर की दीवार ढहने से मलबे में दबकर अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर ब्लाॉक के ग्रामसभा कबीरपुर की प्रधान रीता देवी (50) पत्नी शंभूनाथ सरोज ग्राम प्रधान हैं। मंगलवार की दोपहर वह अपने कच्चे घर की दीवार की गोबर से लिपाई-पोताई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार ढह गई और रीता देवी मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर जुट गए घरवाले व पास-पड़ोस के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


आननफानन में मलबा हटाकर घायल रीता देवी को बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदना जताने के लिए घर पर ग्रामीणों व सगे-संबंधियों का तांता लगा रहा। वहीं, रात आठ बजे घर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि दीवार का मलबा गिरने से घटना हुई है।

कहने को थी प्रधान, गरीबी से लड़ रहा था परिवार

कहने को रीता देवी प्रधान थी। लेकिन, उनका परिवार गरीबी से लड़ रहा था। खुद के पास रहने के नाम पर एक यही मकान था, जो जर्जर हो चुका था। इस मकान की दीवारों को सही करने के लिए वह खुद गोबरी लगा रही थी। माना जा रहा है कि जर्जर हो चुकी दीवार दबाव पड़ने पर उनके ही ऊपर गिर र्गई।

रीता देवी के तीन बेटे अनू कुमार (24), पवन कुमार (22), प्रभात (19) और दो बेटियां लड़की पूजा (23), सुनीता (16) हैं। इसमें पूजा की छोड़ किसी की शादी नहीं हुई है। रीता देवी के प्रधान बनने पर परिवार को दु:ख के दिन दूर होने की उम्मीद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed