फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies during childbirth, family created a ruckus

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during childbirth, family created a ruckus
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में सेवानिवृत्त एएनएम के आवास पर प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। सोमवार की शाम परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की सास ने सेवानिवृत्त एएनएम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्राह्मणपुर बरखंडी गांव निवासी संतोष निषाद की पत्नी संगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर नौपेड़वा गल्लामंडी में सेवानिवृत्त एएनएम शांति सिंह के घर ले जाया गया। शांति घर पर ही प्रसव कराती हैं। संगीता की सास गीता देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि संगीता का जबरन प्रसव कराया गया। प्रसव से पूर्व दस हजार रुपये भी लिए। पुत्र का जन्म हुआ। कुछ घंटे के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। वहां से दूसरे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed