फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 09 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे के चौराहे के समीप रविवार की शाम बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक शव लेकर घर चला गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार की शाम एक ट्रक प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जा रही थी। उसके पीछे बाइक पर एक युवक और महिला चल रहे थे। ट्रक ओ ओवरटेक करने के दौरान महिला बाइक से फिसलकर सड़क पर गिर गई। उसकी गोंद में मौजूद एक वर्ष का बच्चा दूर छिंटककर गिर गया। ट्रक के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक फौरन महिला और बच्चे को लेकर टेंपो से मछलीशहर की तरफ चला गया। पुलिस के अनुसार महिला मछलीशहर की रहने वाली थी। पुलिस ने कई निजी व सरकारी अस्पताल में खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया।

---
जहरखुरानों ने परदेशी को लूटा
मुंगराबादशाहपुर। मुंबई से कमाकर लौट रहे अधेड़ को जहर खुरानों ने लूट लिया। जीआरपी ने स्थानीय स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतारकर पीएचसी में भर्ती कराया। जेब से आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान बख्शा थाना क्षेत्र के गौरीकला निवासी धर्मराज यादव (50) के रुप में हुई। वह मुंबई में रहकर कारोबार करते हैं। शनिवार की शाम वह मुंबई से घर के लिए निकले थे। जंघई रेलवे स्टेशन से पहले ही जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और सामान लेकर चंपत हो गए। जंघई स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो धर्मराज सीट पर बेहोश पड़ा था। उसे ट्रेन से मुंगराबादशाहपुर में उतारकर पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed