फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   With the new policy of UGC, admission to PhD in East University will be done.

Jaunpur News: यूजीसी की नई नीति से पूविवि में पीएचडी में होगा प्रवेश

Mon, 01 Apr 2024 05:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
With the new policy of UGC, admission to PhD in East University will be done.
करंजाकला। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के तहत पूविवि आगामी सत्र से पीएचडी में प्रवेश लेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने शोध अध्यादेश में संशोधन करना होगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय पीएचडी में प्रवेश के नए नियम को सत्र 2024-25 में लागू करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद नया शोध अध्यादेश तैयार किया था। विद्या परिषद व कार्य परिषद की स्वीकृति के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को स्वीकृति का इंतजार है। इसी बीच शोध प्रवेश को लेकर यूजीसी के नए प्रवेश नीति को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के नंबर के आधार पर पीएचडी में प्रवेश लेने का निर्देश दिया गया है। यूजीसी ने देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया का मानक तय कर दिया है। यूजीसी के इस फैसले के बाद अब पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीएचडी में एडमिशन भी यूजीसी नेट स्कोर से मिलेंगे। पीएचडी एडमिशन के लिए कैटेगरी दो व तीन में उम्मीदवारों को मिले नेट स्कोर एक साल की अवधि के लिए मान्य रहेंगे।
विज्ञापन

तीन कैटेगरी में घोषित होगा नेट का परिणाम

यूजीसी से मिले पत्र के मुताबिक यूजीसी नेट एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 3 कैटेगरी रखी जाएगी। कैटेगरी 2 और 3 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को पीएचडी में एडमिशन के लिए टेस्ट स्कोर में 70 नंबर का वेटेज और साक्षात्कार में 30 नंबर वेटेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटेगरी 1- इस कैटेगरी में वे छात्र रखे जाएंगे जो पीएचडी में एडमिशन, जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर, तीनों रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।
कैटेगरी 2- इस कैटेगरी में वे छात्र होंगे जो पीएचडी में एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।
कैटेगरी 3- इस कैटेगरी में वे अभ्यर्थी रखे जाएंगे जो सिर्फ पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्र होंगे।
विश्वविद्यालय को शोध अध्यादेश में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर संशोधन करना होगा। फिलहाल विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किए गए शोध अध्यादेश को राजभवन स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अभी तक वहां से स्वीकृति नहीं मिल पाई है इसमें समय लगेगा। यूजीसी की नई प्रवेश नीति के आधार पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा।- प्रोफेसर वंदना सिंह, कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed