फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wire-breaking breakdowns power system

तार-पोल टूटने से चरमराई बिजली व्यवस्था

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wire-breaking breakdowns power system
जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर/रामपुर। बृहस्पतिवार की रात आंधी-बारिश ने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। पोल और तार टूटने से कई इलाकों में 12 घंटे से ज्यादा समय से विद्युत आपूर्ति बाधित है। टिन शेड और होर्डिंग, बैनर तार में फंसने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

शहर के भंडारी स्टेशन के समीप पुरानी बाजार की ओर पोल गिर गया। इससे टाउन नंबर एक, पुरानी बाजार फीडर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। रात तीन बजे से बंद हुई आपूर्ति सुबह 11 बजे बहाल हो पाई। अधिशासी अभियंता नजम अहमद ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। मुंगराबादशाहपुर में सतहरिया, सरोखनपुर, पंवारा, इटहरा, तरहठी, मुंगरडीह, काक्षीडीह, सरायबीका, हिम्मतपुर, बड़ेगांव, नीभापुर, पुरउपुर, पांडेयपुर, विजाधरमउ, लतहरिया, धौरहरा गांवों में छप्पर व पेड़ बिजली वितरण लाइनों पर गिरने के कारण आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार खराबी दूर करने में लगे हैं। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उद्यमी परेशान रहे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि रोड नंबर दो व छह आदि मार्गों पर विद्युत आपूर्ति रात 12 बजे बाधित हुई और शुक्रवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बंद रहने से उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed