फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the tablet was found in the hands, the faces of the students blossomed

हाथों में टैबलेट मिला तो खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
When the tablet was found in the hands, the faces of the students blossomed
जौनपुर। युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से जिले में टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

पं. राम शिरोमणि दुबे आईटीआई जखनिया में टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्यअतिथि आनंद दुबे ने कहा कि छात्र ही देश के भविष्य हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को डिजिटल जागरूक करने के लिए स्मार्टफोन, टैबलेट वितरण योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र स्थित मालती सिंह पीजी कॉलेज अंबरपुर बेलवा में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार घोषणा पत्र में की गई घोषणा समय पर पूरी कर रही है। सुईथाकला: दुमदुमा ऊंच गांव में स्थित एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय में एलएलबी, तथा स्नातक स्तर के 79 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित वितरित किए गए। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सहयोग मिलेगा। कहा कि आज का युग तकनीकी युग है। कोरोना के कारण भी शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्मार्टफोन के माध्यम से बच्चे इंटरनेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई में सहयोग ले सकते हैं। शाहगंज: क्षेत्र के ताखा पश्चिम स्थित राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में छात्राओं को आयोजित समारोह में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण किया गया। प्रबंधक डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग से जोड़ने की जो पहल की है। वह बेहद सराहनीय है। टैबलेट व स्मार्टफोन पाने से छात्राएं भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के रामदेव सिंह महाविद्यालय में 101 छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। तहसीलदार मृदुला दुबे ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा स्मार्ट फोन दिया जाना सराहनीय कदम है। इस युग में यह फोन शिक्षा के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा। महराजगंज: स्थानीय विकास खंड के श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल ढेमा में 20 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि सरकार की इस योजना से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी रूप से छात्र मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed