फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the bulldozer runs on criminals, Akhilesh starts feeling pain in his stomach.

बुलडोजर अपराधियों पर चलता है तो अखिलेश के पेट में होने लगता है दर्द

Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
When the bulldozer runs on criminals, Akhilesh starts feeling pain in his stomach.
भाजपा के जनविश्वास यात्रा को संबोधित करते कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : JAUNPUR
जलालपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन विश्वास यात्रा वाराणसी के रास्ते बृहस्पतिवार को जिले में प्रवेश की। यह यात्रा एक जनवरी तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। दो जनवरी को सुल्तानपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद बयालसी पीजी कॉलेज के मैदान में पहुंचने पर सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पिछली बार 300 सीट पर थे। इस बार साढ़े तीन सौ पार पहुंचाएंगे। दावा किया कि हम जौनपुर की सभी 9 सीटों पर चुनाव जीतेंगे। भाजपा सरकार के बुलडोजर अपराधियों पर चलता है तो अखिलेश के पेट में दर्द होने लगता है। जब सीबीआई और ईडी का छापा पड़ता है तो वह चिल्लाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी वर्ग का विकास किया। भाजपा सरकार ने 9 माह के भीतर ही कोरोना वैक्सीन बनाकर देश की जनता को सुरक्षित करने का काम किया है। लेकिन, पूर्व की सरकार होती तो इस कार्य में दशकों लग जाते। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग वैक्सीन पर सवाल उठाते हैं कि यह भाजपा की वैक्सीन है और चोरी से जाकर वैक्सीन लगवा लेते हैं। हमारी सरकार गन्ना की बात करती है, वहीं विपक्षी जिन्ना की बात करती है। हम राम अखंड भारत का नारा लगाते हैं तो विपक्षी जिन्ना का जयकारा लगाते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ने के लिए जनता के बीच आई है। पिछली सरकार के द्वारा गुंडई और बहन बेटियों की इज्जत लूटने के सिवाय कोई कार्य नहीं किया। इनकी सरकार नहीं है तो भी इनके लोग क्षेत्राधिकारी से मारपीट कर रहे हैं, जब सरकार में रहेंगे तो क्या करेंगे। राज्यमंत्री रमाशंक सिंह पटेल ने कहा कि कुछ लोग अभी सरकार नहीं बनी है कि मुंगेरीलाल के सपने देखने शुरू कर दिए हैं जब उनकी सरकार थी तो प्रदेश के वीआईपी गिने-चुने जिलों में ही बिजली मिलती थी। गांव में बिजली नहीं मिलती थी शहरों में लोग रात रात भर छतों पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते थे। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। जफराबाद विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लगातार जनता के बीच रहकर सड़क नाली खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्य करा रहे हैं। इस दौरान भाजपा मछली शहर के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, संदीप, रणविजय सिंह, मोहन राजभर, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने किया। वहीं, इसके पहले भाजपा के जन विश्वास यात्रा का आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पर पूर्व प्रमुख संदीप सिंह लहंगपुर बॉर्डर पर जफराबाद विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह त्रिलोचन में हाइवे पर सुनील सिंह द्वारा गाजे बाजे स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी केके सिंह, बृजेश सिंह, आमोद सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, बृज नारायण दुबे, सोनू सिंह, राजेश सोनकर, प्रहलाद यादव, इंदु बाला सिंह, अखिल प्रताप सिंह, रामसूरत सरोज, सोनिया गिरी, वंशराज सिंह, सावित्री मौर्य, डॉ अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा केराकत इलाके में गई। जहां रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed