फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Were making a video of crossing the river, two friends died due to drowning in the whirlpool

Jaunpur News: नदी पार करने का बनवा रहे थे वीडियो, भंवर में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Sat, 22 Feb 2025 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Were making a video of crossing the river, two friends died due to drowning in the whirlpool
सिकरारा (जौनपुर)। बक्शा क्षेत्र के गढ़ा सेनी गांव में शनिवार को सई नदी पार करते समय दो दोस्तों की भंवर में फंसकर डूबने से मौत हो गई। तीसरा दोस्त दोनों के नदी पार करने का वीडियो बना रहा था। उनको बचाने की कोशिश में तीसरा दोस्त भी डूबते-डूबते बचा।
विज्ञापन


क्षेत्र के रीठी बाजार निवासी अभि मोदनवाल (18), साहिल (20) गहरे दोस्त थे। वे यूपी बोर्ड की 12वीं के छात्र थे। विशाल सोनी (19) भी इनका दोस्त और 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन

विशाल के अनुसार, वे तीनों शनिवार की दोपहर में नदी में नहाने गए। वहां अभि व साहिल ने विशाल से कहा कि वे दोनों नदी पार करेंगे और वह किनारे से इसका वीडियो बनाएगा। इसे यूट्यूब पर वायरल किया जाएगा। इस दौरान वहां खड़े एक बुजुर्ग ने सतर्क किया था कि नदी में इस ओर भंवर है, मत जाना, लेकिन इस बात को नजरअंदाज करके अभि और साहिल नदी पार करने लगे। किनारे पर खड़ा विशाल वीडियो बनाता रहा। एक बार नदी पार करने के बाद वे दोनों लौटकर आए। इसके बाद फिर नदी पार करने का निश्चय किया। आधी नदी पहुंचने पर दोनों भंवर में फंसकर डूबने लगे। विशाल उनको बचाने के लिए कूदा लेकिन वह भी भंवर में फंसने लगा। हालांकि किसी तरह वह भंवर से बाहर निकला और शोर मचाया। वहां किनारे पर दो तीन लोग थे लेकिन वे बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। उसी बीच गांव निवासी सुनील कन्नौजिया ने नदी में छलांग लगा दी। वह किसी तरह अभि को खींच कर बाहर ले आया। तब उसकी सांस चल रही थी। इसके बाद साहिल को बचाने के लिए कूदा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। उसने साहिल को बाहर निकाला लेकिन तब तक अभि भी दम तोड़ चुका था। विशाल ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। सिकरारा व बक्शा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। बक्शा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लिखा पढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

गोमती में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के ग्राम सिहौली में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गोमती नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान अभिनव यादव उर्फ अत्तू निवासी सिहौली के रूप में हुई।

अभिनव अपने चार दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथियों ने प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। घटना के बाद साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत नदी में तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में शव को बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के लिए इन्कार किए जाने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed