फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wedding gift of the monolithic appearance of the moon sought

चांद का दीदार कर मांगा अखंड सुहाग का वरदान

Sat, 31 Oct 2015 12:54 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 31 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wedding gift of the monolithic appearance of the moon sought
शुक्रवार का दिन पूरी तरह से सुहागिनों के नाम रहा। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृृंगार कर महादेव और मां गौरी की उपासना की। चलनी से चांद का दीदार करने के बाद पूजा की गई। इस दौरान अखंड सौभाग्य की कामना की
विज्ञापन


गई। सुहागिनों ने पति और घर के बड़े सदस्यों के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। शाम होते ही मंदिरों और घरों की छत सुहागिन महिलाओं से गुलजार हो उठे। चांद का दीदार करने के बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया। घरों में तरह-तरह के
विज्ञापन


पकवान भी बनाए गए थे।करवा चौथ की तैयारी में महिलाएं महीने भर से जुटी थीं। नई साड़ी, चूड़ी, शृंगार और पूजा के सामान खरीदे। शुक्रवार को देर शाम तक पूजा की सामग्री और साड़ी आदि की दूकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पर्व के दिन सुबह से ही महिलाएं तरह-तरह के व्यंजन बनाने में जुट गई थीं। दाल की पूड़ी, खीर, कढ़ी, बरा, गुझिया सहित अन्य पकवान तैयार किए गए। शाम होते ही महिलाओं ने स्नान कर पैर में महावर लगाया। नई साड़ी और

 साज-शृृंगार कर छत और मंदिरों पर पहुंच गईं। रात में आठ बजकर चार मिनट पर चांद दिखते ही महिलाओं ने पूजा शुरू कर दी। चंद्रमा को अर्घ्य देकर भगवान शिव और मां गौरी की आराधना की गई। करवा रखकर भगवान शिव गौरी को


मालाएं फूल, फल नए कपड़े आदि चढ़ा गए। करवा चौथ व्रत कथा पढ़कर महिलाओं को सुनाई गई। पूजा के बाद महिलाओं ने चलनी से चांद और फिर पति का दीदार किया। इसके बाद व्रत का पारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की पत्नी मेधा गोस्वामी ने भी करवा चौथ का व्रत रखकर विधि विधान से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed