फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather to change in 24 hours; possibility of light rain.

Jaunpur News: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी की संभावना

Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Weather to change in 24 hours; possibility of light rain.
जौनपुर। भीषण गर्मी और उमस का सितम लगातार जारी है। बुधवार को भी जौनपुर के लोगों को तेज धूप और चिपचिपाती उमस के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि भीषण गर्मी से त्रस्त जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर भी आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार के बाद मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर आसमान से बरसती आग से लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी ने राहगीरों और कामकाजी लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि वायुमंडल में बन रहे सिस्टम के कारण अगले एक से दो दिनों के भीतर जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा होता है, तो पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 814 मरीज-तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए 814 मरीज पहुंचे। डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उपचार के लिए आने वाले मरीजों में पेट दर्द, डायरिया, सर्दी और बुखार के मरीज अधिक रहे। हर उम्र के लोग गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी का मौसम स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। शरीर का तापमान बढ़ना, सिरदर्द होना, सांस फूलना, चक्कर आना, बार-बार दस्त आना, त्वचा पर लाल दाने पड़ना, शरीर में जकड़न होना यह सब लू के लक्षण हैं। यह लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाकर इलाज शुरू कर देना चाहिए। खासकर बच्चे और बुजुर्ग लोगों के सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें गर्मी से बचाव-वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव का कहना है कि घर से खाली पेट नहीं निकलें, गर्मी में खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ताजा आहार ग्रहण करें। पेय पदार्थ का उपयोग अधिक करें, इससे शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। गर्मी में जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें। ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज आदि का भरपूर सेवन करें। इसके साथ ही ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed