{"_id":"603a8b2d8ebc3ee93162c32e","slug":"weather-has-changed-due-to-cold-cough-and-fever-jaunpur-news-vns5771852136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली बयार, बढ़ने लगा सर्दी-खांसी बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली बयार, बढ़ने लगा सर्दी-खांसी बुखार
विज्ञापन
धर्मी बढ़ने के बाद जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, ईलाज के लिए ओपीडी में इंतजार करते मरीज?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। दिन में तीखी धूप तो रात में नरमी के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम में यह बदलाव सेहत पर भारी पड़ रहा है। वायरल बीमारी का प्रकोप बढ़ने लगा है। अस्पतालों में ऐसे मरीज की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिन्हें सर्दी, बुखार, उल्टी-दस्त की शिकायत है। मलेरिया और टायफाइड भी पांव पसारने लगा है। चिकित्सक दवा-उपचार के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव के साथ वायरल बीमारी होना सामान्य बात है। आम तौर पर यह स्थिति मार्च के अंत और अप्रैल में होती है। इस बार अभी से वायरल बीमारी फैलने लगी है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती है। जिला अस्पताल की ओपीडी के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीजों की संख्या साढ़े सात सौ से एक हजार के बीच बनी हुई है। इसमें 60 फीसदी से अधिक मरीज इन्हीं बीमारियों के हैं। शनिवार को भी साढ़े सात सौ मरीज पहुंचे थे। एक तरफ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो दूसरी ओर उससे मिलते जुलते लक्षणों के कारण भी लोग भयभीत हैं। मौसमी बीमारियों के सबसे ज्यादा मरीज बच्चे हैं, जो सर्दी खांसी, बुखार, गले में जकड़न की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
---
पिछले एक सप्ताह में हुई ओपीडी::
21 फरवरी: 715
22 फरवरी: 1049
23 फरवरी: 921
24 फरवरी: 871
25 फरवरी: 771
26 फरवरी: 753
27 फरवरी: 768
---
बचाव के लिए सावधानी जरुरी
बढ़ते मरीजों के साथ डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें, ज्यादा तला-भुना खाने से बचें, हरी सब्जियां व फल का सेवन करें। कोरोना के खतरे को देखते हुए मास्क लगाते रहें और हाथ धुलने की आदत न छोड़ें।
विज्ञापन
..
मौसम में बदलाव के कारण के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी के मरीज सर्वाधिक हैं। कोरोना जैसे लक्षण होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए खान-पान और यात्रा में सावधानी बरतें। -डॉ. एके शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर।