फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water drained from the waterlogged area at Bandhva Bazaar.

Jaunpur News: बंधवा बाजार से निकाला गया जलभराव का पानी

Sat, 25 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Water drained from the waterlogged area at Bandhva Bazaar.
मीरगंज, अमर उजाला खबर का असर, एनएच ने हाइवे पर बंधवा बाजार में जमा पानी निकलवाया। स्रोत-संवाद
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे (एनएच-731बी) पर स्थित बंधवा बाजार में अधूरी नाली के कारण हुए जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन लगवाकर कच्ची नाली का निर्माण कराया और सड़क पर भरे बारिश के पानी को बाहर निकलवाया। इससे दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो गया। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम जेसीबी मशीन लेकर बंधवा बाजार पहुंची और तत्काल कच्ची नाली खुदवाकर जमा पानी की निकासी कराई। नेशनल हाईवे के अवर अभियंता ओपी प्रसाद का कहना है कि बंधवा बाजार में भरे पानी को तुरंत निकलवा दिया गया है। भविष्य में वहां दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए भी स्थायी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed