फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wards reserved in hospitals to protect against heat waves

Jaunpur News: हीट वेव से बचाव के लिए अस्पतालों में वार्ड रिजर्व

Sat, 16 May 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wards reserved in hospitals to protect against heat waves
जिला अस्पताल में स्थापित किया गया 10 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड।
जौनपुर। जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तैयारियां की गई हैं। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के वार्डों में बेड आरक्षित कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर और अधिक बेड का विस्तार भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड रिजर्व कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वार्ड बनाने के साथ ही जरूरी दवाओं की उपलब्धता करा दी गई है। मरीजों को ठंडा वातारण उपलब्ध कराने के लिए कहीं एसी तो कहीं कूलर की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि लू लगने वाले मरीजों को भर्ती कर उनका प्राथमिकता के आधार पर उपचार किया जाए। वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. अशोक यादव बे बताया कि गर्मी में हीट वेव की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तेज गर्मी और गर्म हवा के कारण लोगों में पेट खराब होना, कमजोरी और थकान आम समस्या है। इसके अलावा कभी-कभी तेज गर्मी से हृदयाघात की आशंका बढ़ जाती हैं। तेज पसीना, चक्कर आना, हृदय की धड़कन बढ़ जाना, शरीर में अचानक ठंड का अहसास, प्यास लगना, गला सूखना आदि लू के लक्षण हैं। इमरजेंसी व अस्पताल के कई स्थानों पर ओआरएस घोल भी रखा जा रहा है, इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।जिले में कुल 22 सामुदायिक एवं 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। दूरदराज के ग्रामीणों को हीट वेब की दशा में तुरंत उपचार सुलभ हो सके, इसके लिए यहां भी प्रबंध किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर कम-से-कम पांच बेड का वार्ड हीट वेब पीड़ितों के लिए आरक्षित रखा गया है। उपचार में काम आने वाली दवाएं, ड्रिप और ओआरएस घोल भी अस्पतालों पर उपलब्ध करा दिया गया है। सीएचसी व पीएचसी पर भी मरीजों को भर्ती करने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed