{"_id":"6604167853e429b9f30e7acd","slug":"waiting-in-train-after-holi-fight-for-tickets-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में 200 तक वेटिंग, त्योहार के बाद टिकट के लिए बढ़ी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में 200 तक वेटिंग, त्योहार के बाद टिकट के लिए बढ़ी मारामारी
Wed, 27 Mar 2024 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:22 PM IST
सार
Jaunpur News: होली के बाद अब बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए महानगरों की ओर प्रस्थान करना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में जिसने पहले से टिकट बुक कराया है उनकी यात्रा तो आसान है, लेकिन जिसने पहले टिकट नहीं लिया है उसके लिए संकट पैदा हो गया है।
लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अब तत्काल टिकट का ही सहारा है।
विज्ञापन
स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनों संग होली का पर्व मनाने के बाद महानगरों को लौटने वालों की समस्या बढ़ गई है। अगले सप्ताह तक विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कुछ ट्रेनों में नो रूम की स्थिति भी हो गई है। महानगरों को जाने वाली ट्रेन में 150 से 200 तक वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट के लिए मारामारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली बिताने जौनपुर आने वालों को अब लौटने का संकट सता रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। जौनपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। जौनपुर जंक्शन पर प्रतिदिन 30 से 32 जोड़े ट्रेनों का आवागमन होता है। होली के बाद अब बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए महानगरों की ओर प्रस्थान करना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में जिसने पहले से टिकट बुक कराया है उनकी यात्रा तो आसान है, लेकिन जिसने पहले टिकट नहीं लिया है उसके लिए संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। इसके लिए लोग एक दिन पहले रात आठ से नौ बजे तक नंबर लगा आरक्षण केंद्र की खिड़की पर खड़े नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके टिकट नहीं मिल पा रहा है।
लोगों ने बताई परेशानी
दिल्ली जाने के लिए सुबह पांच बजे से आरक्षण काउंटर पर टिकट के नंबर लगा दिया था, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिला। - राजेश यादव
दो दिन से टिकट के लिए सुबह चार से पांच बजे तक नंबर लगा रहे, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। - दिनेश जायसवाल
इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग
मुंबई जाने वाले गोदान एक्सप्रेस में 305, गाजीपुर बांद्रा में 106 वेटिंग, महानगरी एक्सप्रेस में 100, कामायनी एक्सप्रेस में 88 वेटिंग लिस्ट पहुंच गई है। जबकि दिल्ली वाले ट्रेेनों में सद्भावना एक्सप्रेस में 122, फरक्का एक्सप्रेस में नो रूम, सुहेलदेव एक्सप्रेस में 80, श्रमजीवी एक्सप्रेस में 78 तक वेटिंग पहुंच गई। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोग दूसरे साधनों से यात्रा कर अपने गतंव्य स्थानों पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं।
वर्जन
लोग एक दिन पहले से आरक्षण केंद्र पर नंबर लगा रहे हैं, लेकिन दो तीन लोगों को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है। ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यह स्थिति 31 मार्च तक तक बनी रहेगी। - सुनील मिश्रा, आरक्षण प्रभारी, जौनपुर जंक्शन