{"_id":"616321048ebc3e25d50cf654","slug":"wait-is-over-traffic-on-overbridge-is-on-jaunpur-news-vns6165658164","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, ओवरब्रिज पर आवागमन चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, ओवरब्रिज पर आवागमन चालू
विज्ञापन
सात साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बिना उद्घाटन जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित सिटी स्टेशन के समीप 49.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज पर आवागमन चालू कर दिया गया है। जिला प्रशासन जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन कराने की तैयारी कर रहा है।
जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग स्थित सिटी स्टेशन के पास 49.87 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2014 में से कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य मार्च 2018 में ही पूरा किया जाना था, लेकिन तय समय में कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके बाद कार्य पूरा करने की अविधि बढ़ाकर मार्च 2019 तक कर दी गई। जब इस बार भी निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं किया गया तो इसके बाद कार्य पूरा करने का समय जून 2019 और मार्च 2020 किया। इसके बाद फिर समय बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया गया। इसके बावजूद निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं किया जा सका। पुल का निर्माण कार्य तो अब भी पूरा नहीं हो सका है। हालांकि पुल का ऊपरी हिस्सा बनकर पूरी तरह से तैयार है। पहले इससे होकर दो पहिया वाहन सवार आवागमन कर रहे थे, और अब यह पुल सबके लिए खोल दिया गया है। हालांकि अभी छिटपुट कार्य अब भी बचे हुए हैं। जिसे पूरा कराने में सेतु निगम जुटा हुआ है। उधर, जिला प्रशासन अब पुल का औपचारिक उद्घाटन कराने की तैयारी कर रहा है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि लोगों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज खोल दिया है। छोटी-बड़ी सभी गाड़ियां आ-जा रही हैं। इस बीच यह भी देखा जा रहा है कि यदि कोई कमी रह गई हो तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। बाद में उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी करा ली जाएंगी।