फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   voting will be held from seven in the morning

सीमाएं सील, सुबह सात बजे से पड़ेंगे वोट

Wed, 14 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
voting will be held from seven in the morning
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के 5106 बूथों पर मतदान बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से शुरू होगा। सकुशल मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां बुधवार की शाम तक पूरी कर ली गई हैं। जिले से लगती अन्य जनपदों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियां भी चुनाव कराने के लिए ब्लाकों से जरुरी साजो-सामान लेकर बूथों पर पहुंच गई हैं। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने सभी बूथों पर पहुंचकर कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया। निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 21 ब्लाकों की 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है। यहां प्रधान के 1740, बीडीसी सदस्य के 2027, ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 और जिला पंचायत सदस्य के 83 पद हैं। इन पदों के लिए करीब 27 हजार प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें से ही मतदाताओं को अगले पांच वर्षों के लिए अपना प्रतिनिधि चुनना है। सकुशल मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से डटा है। बुधवार को सभी ब्लाकों से मतदान कार्मिकों को चुनाव सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया। सुबह सात बजे से ही ब्लाकों पर कर्मचारी पहुंच गए थे। अपने बूथ की जानकारी लेने के बाद वह संबंधित न्याय पंचायत के टेबल पर पहुंचे और मतदान सामग्री प्राप्त की। मतपत्र, मतपेटी, सील-मुहर और अन्य स्टेशनरी सामग्री का मिलान करने के बाद वह तय रुट के वाहन में सवार होकर बूथों पर पहुंचे। शाम 4 बजे तक अधिकांश पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थी। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने बूथों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में पीठासीन अधिकारी व अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्हें जरुरी टिप्स भी दिए। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने भी बूथों का भ्रमण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

17 विकल्पों को दिखाकर दे सकेंगे वोट
मतदाताओं को बूथ पर पहचान स्पष्ट करने में सहूलियत के लिए आयोग ने 17 पहचान पत्र को मान्य किया है। इसमें चुनाव आयोग से जारी मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, सरकार व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी पहचान पत्र, बैकों व पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी पासबुक, संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख, किसान बही, पेंशन पासबुक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, शारीरिक रूप से अशक्त प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी पहचान पत्र व राशन कार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 जोन, 214 सेक्टर में बंटा जिला
जौनपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले की 1740 ग्राम पंचायतों को 214 सेक्टर और 37 जोन में बांटा गया है। इसके अलाव छह सुपर जोन भी बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनके साथ पुलिस अधिकारियों को भी लगाया गया है।
पांच मिनट में पहुंचेगी टीम
पंचायत चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जौनपुर के अलावा मंडल के अन्य जिलों से भी भारी फोर्स आई है। पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की अलग-अलग टोलियां भ्रमणशील रखा गया है। यह टीम किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगी। जिले में 1798 केंद्रों के अंर्तगत 358 केंद्र अति संवेदनशील, 226 अति संवेदनशील प्लस और 523 केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
मास्क न लगाने पर लौटाए जाएंगे मतदाता
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने मतदाताओं को मास्क लगाना अनिवार्य किया है। कोई भी मतदाता अगर बिना मास्क के बूथ पर पहुंचता है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा। बूथ पर मास्क के अलावा थर्मल स्क्रीनिंग से टेंपरेचर की भी जांच की जाएगा। अगर मतदाता के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक मिलता है तो उन्हें बाद में मतदान का मौका मिलेगा।
पोलिंग बूथ पर पहुंचने से पहले आई आई पिता की मौत की खबर
जौनपुर। मुफ्तीगंज में तैनात प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका बबिता अग्रहरि की ड्यूटी मतदान अधिकारी प्रथम के पद पर बक्शा विकास खंड में लगाई गई है। वह बुधवार को वे रवानगी स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पीठासीन अधिकारी मनोज पाल के साथ काउंटर से चुनाव सामग्री भी प्राप्त कर ली। रवानगी के लिए बस में बैठने जा रहीं थी कि उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके पिता का निधन हो गया है। यह जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई और बबिता से प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया। बबिता का कहना है कि पिता की सांस की बीमारी से परेशान थे। उनकी हालत बहुत गंभीर थी। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। ड्यूटी नहीं कटी तो पिता को बीमारी हालत में छोड़कर यहां ड्यूटी के लिए आई थी।
आठ माह के बच्चे को गोद में लेकर पहुंची ड्यूटी करने
जौनपुर। सिकरारा में तैनात सहायक अध्यापिका पुष्पा देवी अपने आठ माह के बच्चे को गोंद में लेकर चुनाव ड्यूटी करने पहुंची थी। उनकी ड्यूटी बक्शा विकास खंड में लगाई गई थी। पुष्पा का कहना है कि वह अपने बच्चे को लेकर ड्यूटी कटवाने के लिए विकास भवन भी गई थी। प्रार्थना पत्र भी दिया था लेनिक कोई सुनवाई नहीं हुई तो ड्यूटी करने आ गई। हालांकि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर घंटों भागदौड़ करने के बाद उन्हें ड्यूटी से मुक्त किया गया।

सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव
बदलापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामित घनश्यामपुर न्याय पंचायत के सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी होते ही उन्हें ड्यूटी से हटाकर रिजर्व में रखे गए दूसरे सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। यह जानकारी रिटर्निंग आफीसर शशिकेश सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed